शहर

Ayodhya Ram Mandir: लगातार 18 घंटे प्रभु राम ने दिया भक्तों को दर्शन, देश-विदेश से अयोध्या आ रहे श्रद्धालु

अयोध्या राम मंदिर में बुधवार को रामलला ने भक्तों को 18 घंटे लगातार दर्शन दिए। भक्तों को सुबह से रात तक सुगम दर्शन होते रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद में इलायची दाना भी मिला।

Image

भक्तों को रामलला के सुगम दर्शन हुए

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बुधवार को रामलला ने लगातार 18 घंटे तक भक्तों को दर्शन दिए। जय श्री राम उद्घोष के साथ रामलला के दर्शन की शुरुआत हुई। भक्तों को प्रसाद में इलायची दाना भी मिला। प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को नव्य राम मंदिर में रामलला के सुगम दर्शन हुए। भक्तों को दर्शन के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। रामलला ने बुधवार को रात 10 बजे तक भक्तों को दर्शन दिए। बालक राम सुबह चार बजे नींद से जागने के बाद रात 10 बजे के बाद ही शयन के लिए गए।

भक्तों को हुए सुगम दर्शन

बुधवार को रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इन भक्तों को सुबह से रात तक सुगम दर्शन होते रहे। रामलला को सुबह निद्रा से जगाया गया। जिसके बाद मुख प्रक्षालन और स्नान की प्रक्रिया के बाद मंगला और श्रृंगार आरती हुई। इस दौरान भगवान राम को मेवा, रबड़ी और पेड़े का भोग लगा। सुबह 6 बजकर 30 मिनट के बाद भक्तों को रामलला के दर्शन मिलना शुरू हुआ। भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए मंदिर में आए। दर्शन का यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा।

बिना रुकावट जारी रहे दर्शन

दोपहर 12 बजे के बाद भक्तों को 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इस 20 मिनट के दौरान राजभोग और आरती हुई। इस दौरान भक्तों को दरबार में आने से रोका नहीं गया, बल्कि उन्होंने मंडप में इंतजार किया। भोग आरती के बाद दर्शन फिर से शुरू हो गए और 6 बजे तक जारी रहे। जिसके बाद संध्या आरती हुई और भोग लगाया गया, रात 10 बजे दर्शन पर विराम लगने के बाद रामलला शयन के लिए गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article