Khandwa News: अयोध्या आमंत्रित हुए मुस्लिम कवि अकबर ताज, बचपन से कर रहे श्रीराम का पाठ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 8, 2024, 01:43 PM IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एमपी के दृष्टिबाधित मुस्लिम गायक और कवि अकबर ताज को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वे कई अन्य कार्यक्रमों को छोड़कर अयोध्या जाएंगे।

Khandwa News: मध्य प्रदेश के दृष्टिबाधित मुस्लिम भजन गायक एवं कवि अकबर ताज अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के लिए आमंत्रण पाने पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि वे 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम पर कविता पाठ करेंगे।

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

खंडवा के हैं अकबर ताज

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। अयोध्या आने के लिए मुस्लिम भजन गायक और कवि अकबर ताज को भी बुलाया गया है। वे मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के हफवा बीपला गांव के निवासी है और उनकी उम्र 42 साल है।

End of Feed