शहर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में विराजे प्रभु श्री राम, IAS शाह फैसल ने कहा- 'एक भारतीय होने के नाते इस पल पर मुझे गर्व है'

Ayodhya Ram Mandir: भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय आज जुड़ गया। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में इतिहास रच दिया गया है। इस मौके पर आईएएस शाह फैसल ने कहा कि एक भारतीय मुस्लिम के रूप में मुझे हमारी सभ्यतागत यात्रा में इस महत्वपूर्ण मोड़ को देखने पर गर्व है।

Image

एक भारतीय मुस्लिम के रूप में मुझे हमारी सभ्यतागत यात्रा में इस महत्वपूर्ण मोड़ को देखने पर गर्व है- आईएएस शाह फैसल

Photo : Times Now Digital

Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों को वर्षों से जिस पल का इंतजार था वो पल आखिर आ ही गया। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हर भारतीय को वो पल जीने का मौका मिला जिसका प्रत्येक भारतीय काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करते हुए प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को पूरा किया। इस बीच, आईएएस शाह फैसल ने इस पल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एक भारतीय मुस्लिम के रूप में मुझे हमारी सभ्यतागत यात्रा में इस महत्वपूर्ण मोड़ को देखने पर गर्व है। आदर्श पुरुष, मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के मूल्य, धार्मिकता, रिश्तों के प्रति सम्मान, लचीलापन और विकसित भारत के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को सूचित करने वाले हैं।

पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

बता दें भगवान श्री राम के बाल रूप में रामलला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ था। जल्द ही पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article