Ramlala First Photo: अयोध्या में 500 साल के बाद रामलला टेंट से अपने महल में विराजमान हो चुके हैं। करोड़ों लोग इस ऐतिहासिक और भावुक पल के साक्षी बने। भव्य राम मंदिर से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। रामलला के नूतन विग्रह में उनके गले पर स्वर्णमंडित हीरे और मोतियों का हार है। उनके कान में कुंडल सुशोभित हो रहे हैं और रामलला के हाथ में धनुष-बाण भी है। रामलला अपने मंदिर में पीतांबर स्वरूप में दिख रहे हैं।

अयोध्या में विराजमान रामलला
First Pictures Of Lord Ram: अयोध्या में उत्सव के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। रामलला की मूर्ति का अनुष्ठान पूरा करते हुए पीएम मोदी ने आरती की और पुष्पांजलि अपिर्तत की।

श्रीरामलला के मुख दर्शन
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन गर्भगृह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे।

रामलला को पुष्प अर्पित करते पीएम मोदी
First Pictures Of Lord Ram's from Ayodhyay: अयोध्या के राम मंदिर में जिस मूर्ति विराजमान किया गया है उसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इस विग्रह को शालीग्राम शिला से बनाया गया है। यह काले रंग का पत्थर होता है।

रामलला के आगे नतमस्तक संतगण
शास्त्रों और धर्म ग्रंथों के मुताबिक शालीग्राम पत्थर को साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। चूंकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान विष्णु के ही सातवें अवतार माने गए हैं इसलिए शालीग्राम शिला ये उनकी मूर्ति को तराशा गया है।

स्वर्ण और हीरे के आभूषण से सुशोभित रामलला
Lord Ram Picture: शालिग्राम शिला की एक खास बात है कि, इसकी आयु हजारों साल होती है, ये जल रोधी होती है और चंदन व रोली लगने से इसकी चमक पर कोई आंच नहीं आती। बता दें कि, रामलला की मूर्ति की कुल ऊंचाई 51 इंच है और वजन करीब 200 किलो है।
