राममंदिर दर्शन के लिए अयोध्‍या जाने का है प्‍लान, तो होटलों का किराया जानकर ही कराएं एडवांस बुकिंग

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। राममंदिर के मुख्य ट्रस्टी और महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 तारीख को अयोध्‍या में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद रहेगी।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए के अगर आप भी अयोध्‍या जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अयोध्‍या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही होटलों का किराया आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। रामलला के विराजमान होने की तारीख सामने आते ही भक्‍तों ने एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। ऐसे में अयोध्या सजने लगी है और लाखों रामभक्‍तों के स्‍वागत के लिए तैयार भी है। गौरतलब है कि, अयोध्‍या में 21 से 23 जनवरी 2023 के लिए 80 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं। होटलों के प्रबंधकों के मुताबिक, उनकी ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अयोध्‍या आने वाले रामभक्‍तों को व्रत का भोजन भी परोसा जाएगा और बाजरा आधारित व्यंजनों पर जोर दिया जाएगा।

​Ayodhya Ram Mandir Inauguration, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir Pran Pratishtha, Ayodhya Hotels Rent, Ayodhya Ram Mandir

अयोध्‍या राम मंदिर। (सांकेतिक फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद

22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। राममंदिर के मुख्य ट्रस्टी और महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 तारीख को अयोध्‍या में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद रहेगी। मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित व्यक्तियों को लिस्ट तैयार की जा रही है। मंदिर उद्घाटन की तारीख आते ही कारोबारियों के मन में भी काफी उल्‍लास है। दरअसल, राम पथ, भक्ति पथ और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के व्‍यापारियों का मानना है कि देश-विदेश के लोगों के अयोध्‍या आने से स्‍थानीय व्‍यापार में भी वृद्धि होगी।

End of Feed