शहर

Surat suicide Case: परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप, क्या परिवार के मुखिया ने सभी को दिया जहर!

Surat mass suicide Case-सूरत में एक परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में परिवार के मुखिया द्वारा अन्य सदस्यों को जहर देकर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।

Image

एक परिवार के 7 लोगों की आत्महत्या से हलचल

Photo : Twitter

सूरत में एक परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप मचा हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार की आधी रात को परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्लान बनाया होगा, जिसमें 6 लोगों ने जहर खाकर और एक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या की होगी। लेकिन, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कहानी कुछ और है।

परिवार के मुखिया ने दिया जहर!

आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कहा जा रहा है परिवार के एक सदस्य ने 6 अन्य लोगों को दवा खिलाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शुरुआती जांच के मुताबिक, एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिवार के मुखिया ने लोगों को पैसे उधार दिए थे, जो वापस नहीं किए जा रहे थे, जिससे कुंठा में आकर ऐसा कदम उठाने की संभावना प्रबल हो रही है।

दरअसल, पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाला मनीष सोलंकी एक बड़े फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा था। नजदीकी लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उनके पास बड़े ठेके हैं। उनके कुछ पैसे भी फंसे हुए हैं। ऐसे में मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, आत्महत्या की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये हैं, लेकिन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article