शहर

Ayodhya Ram Mandir: अवधपुरी में विराजे श्रीराम, पहली तस्वीर आई सामने; भक्‍त‍ि में डूबी रामनगरी अयोध्‍या

Ayodhya Ram Mandir Photos: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के साथ ही रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

Image

भगवान राम की पहली तस्वीर आई सामने

Photo : Times Now Digital

First Look of Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर से भगवान राम की मूर्ति की पहली तस्‍वीर सामने आ गई है। अपने आराध्‍य प्रभु श्रीराम की तस्‍वीर देखकर सभी भक्‍त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठित किया गया हैं। वहीं रामलला की मूर्ति का अनावरण होने पर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। समारोह के लिए यहां आमंत्रित लोगों ने मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे भी लगाए। तस्वीर की पहली झलक में रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है। रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है। भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है।

मूर्ति में अवतरित हुए भगवान राम

राम लला की इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गवाह देश और दुनिया के करोड़ों लोग बने हैं। शास्त्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद मूर्ति में भगवान श्री राम अवतरित हो गए हैं। गर्भ गृह में पीएम मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

पीएम ने राम लला की आरती उतारी

पूजा बेदी से उठने के बाद पीएम मोदी ने राम लला के चरणकमलों में कमल पुष्प अर्पित किए और दोनों हाथों से कई बार उनके पैर छुए। वैदिक मंत्रों, शंखनाद और शहनाई के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राम लला की आरती उतारी। इसके बाद भी राम लला की शास्त्र सम्मत एवं विधिवत पूजा-पाठ हुआ।

पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

बता दें भगवान श्री राम के बाल रूप में रामलला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ था। जल्द ही पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!