Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए 6 दिनों में आए 15 लाख श्रद्धालु, रोजाना लाखों रामभक्त आ रहे मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक 6 दिनों में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में उमड़ रही है। रामलला के दर्शन के लिए हर दिन लाखों श्रद्धालु नव्य राम मंदिर में आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से अब तक छह दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्त मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आ चुके हैं। अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं हुई है, बल्कि लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राम मंदिर में भक्तों को रामलला के सुगम दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई इंतजाम किए हैं।

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

पहले दिन से उमड़ रही भक्तों की भीड़

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी से राम मंदिर आम भक्तों के लिए खुल गया है। पहले दिन ही भक्तों की भारी भीड़ राम मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी थी। पहले दिन 23 जनवरी को 5 लाख रामभक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए। अयोध्या नगर से लेकर राम मंदिर परिसर में श्रीराम का जयघोष दिनभर गूंज रहा है। रविवार को करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

End of Feed