शहर

Aastha Special Train: आज से शुरू होंगी 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन

अयोध्या के लिए आज से 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। ये ट्रेनें लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होकर गुजरेंगी और अयोध्या धाम पहुंचेंगी। राम भक्तों के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

Image

आस्था स्पेशल ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

Aastha Special Train: अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। आज से अयोध्या के लिए 14 जोड़ी आस्था ट्रेनें शुरू हो रही हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है। ये 14 ट्रेनें लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संबंध में जानकारी लेने के लिए लोग रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन राज्यों से चलेंगी ट्रेनें

इन 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 फरवरी तक दिल्ली, हरिद्वार, जम्मू और पंजाब से अयोध्या के बीच होगा। इस रूट के बीच में इन ट्रेनों का लखनऊ में स्टॉप होगा, जिसके बाद ये अयोध्या धाम पहुंचेंगी। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी और लखनऊ से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। अयोध्या के लिए देश के सभी जोनल मुख्यालय जनवरी से मार्च के बीच में आस्था स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहे हैं।

आस्था स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

रेलवे स्टेशनतारीख
कटरा से अयोध्या 30 जनवरी
अयोध्या से कटरा 01 फरवरी
तुषार महाजन से अयोध्या 02 फरवरी
अयोध्या से तुषार महाजन 04 फरवरी
जम्मूतवी से अयोध्या 06 फरवरी
अयोध्या से जम्मूतवी 08 फरवरी
पठानकोट से अयोध्या 09 फरवरी
अयोध्या से पठानकोट 11 फरवरी
अंब अंदौरा से अयोध्या 29 जनवरी
अयोध्या से अंब अंदौरा 31 जनवरी
ऊना हिमाचल से अयोध्या 05 फरवरी
अयोध्या से ऊना हिमाचल 07 फरवरी
देहरादून से अयोध्या कैंट 01 फरवरी
अयोध्या कैंट से देहरादून 03 फरवरी
ऋषिकेश से अयोध्या कैंट 08 फरवरी
अयोध्या से ऋषिकेश 10 फरवरी
आनंद विहार से अयोध्या 31 जनवरी
अयोध्या से आनंद विहार 2 और 6 फरवरी
दिल्ली से अयोध्या 30 जनवरी, 3 और 9 फरवरी
अयोध्या से दिल्ली 1, 5 और 11 फरवरी
हजरत निजामुद्दीन से अयोध्या1 और 5 फरवरी
अयोध्या से निजामुद्दीन 3 और7 फरवरी
कटरा से अयोध्या धाम 07 फरवरी
अयोध्या से कटरा09 फरवरी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article