आने चाहिए ये मंत्र
कोषाध्यक्ष ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से संध्या वंदन क्या है, इसकी विधि क्या है और इस पूजा के मंत्र क्या हैं? भगवान राम की पूजा के लिए कौन-कौन से 'मंत्र' हैं और इसके लिए 'कर्म कांड' क्या हैं, इत्यादि सवाल पूछे जा रहे हैं। गिरि ने बताया कि चयनित 20 उम्मीदवारों को अयोध्या के कारसेवक पुरम में छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा जो शीर्ष संतों द्वारा तैयार किए गए धार्मिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।उनके अनुसार प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन मिलेगा एवं मानदेय के रूप में दो हजार रुपये भी दिये जायेंगे।