Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के ससुराल से आए उपहार, मिथिला की संस्कृति और सभ्यता से गूंजा अयोध्या धाम

अयोध्या में राम मंदिर के लिए बहुत सारे तोहफे नेपाल से आ रहे हैं। नेपाल के जनकपुर में भगवान राम की ससुराल है, जहां से लोग कई सारे उपहार श्रीराम के नए घर को भरने के लिए ला रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी लोगों में ढ़ेर सारा उत्साह नजर आ रहा है। अयोध्या के रंग में सभी शहर रंगे हुए हैं। इसके साथ ही विदेश में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। भगवान राम के नए घर के लिए सभी लोगों में खुशी झलक रही है। इस नए घर के लिए रामजी के ससुराल से बहुत सारे तोहफे आएं हैं। ये खास तोहफे उनके नए घर को भरने के लिए नेपाल से आ रहे हैं। नेपाल का अयोध्या से खास नाता है। भगवान राम दोनों देशों में पूज्य है। उनके दर्शन के लिए नेपाल से अयोध्या लोगों की भीड़ कई सारे उपहार के साथ आ रही है।

Nepal gift

श्रीराम के ससुराल से आए गिफ्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

जनकपुर में जन्मी माता सीता

अयोध्या का नाता नेपाल से बहुत मजबूत रहा है। इसकी खास वजह ये है कि भगवान राम का ससुराल नेपाल में है। नेपाल के जनकपुर में माता सीता का जन्म हुआ था और भगवान राम अयोध्या में जन्में थे। अयोध्या में लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का नया घर बन रहा है। इस भव्य मंदिर के बनने की खुशी में जनकपुर से बहुते से तोहफे अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन तोहफों में सोने-चांदी समेत बहुत सारी चीजें हैं। इनमें पादुकाएं, धनुष, बर्तन, आभूषण समेत कई सामान शामिल हैं।

End of Feed