बद्रीनाथ के पास टूटा बर्फ का पहाड़, कंचन गंगा में एवलांच से हड़कंप; क्यों खिसका ग्लेशियर?

चमोली जिले के बद्रीनाथ के पास कुबेर भंडार चोटी से हिमस्खलन हुआ, जिससे कंचन गंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ।

चमोली : जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के पास रविवार सुबह अचानक हिमस्खलन (एवलांच) की घटना सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, कुबेर भंडार शिखर से बर्फ का बड़ा हिस्सा खिसककर कंचन गंगा के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र में आ गिरा। यह स्थान बदरीनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

Kanchan Ganga avalanche

कंचन गंगा में एवलांच

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नहीं पहुंच असर

प्रशासन ने बताया कि हिमस्खलन का असर बदरीनाथ नेशनल हाईवे तक नहीं पहुंचा। बर्फ का बड़ा हिस्सा घाटी क्षेत्र में ही रुक गया, जिससे सड़क यातायात और स्थानीय जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं और समय-समय पर होती रहती हैं।

End of Feed