अहमदाबाद में सनसनीखेज वारदात, किराया न देने पर आग-बबूला हुआ ऑटो चालक, युवक की कुचलकर हत्या

अहमदाबाद में एक ऑटो चालक ने किराए न मिलने पर सवारी की ऑटो से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान की जा रही है।

Ahmedabad Crime News: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पैसे की कमी के चलते किराया न दे पाने पर ऑटो चालक ने युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के नवरंगपुरा के पास का है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Ahmedabad Crime News

किराया न देने पर ऑटो चालक ने की युवक की हत्या

पैसों न होने पर ऑटो चालक ने की सवारी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12:20 बजे एक ऑटो चालक ने राह चलते व्यक्ति से ऑटो के लिए पूछा, तो व्यक्ति ने कालूपुर स्टेशन जाने की बात की। इस पर ऑटो चालक ने कहा कि वह उसे नवरंगपुरा उतार देगा। उसके बाद ऑटो चालक ने सवारी को नवरंगपुरा उतारते हुए पैसे मांगे, लेकिन सवारी के पास पैसे न होने के चलते वह किराया नहीं चुका पाया। इस बात से ऑटो चालक को इस कदर गुस्सा आया कि उसने न आव देखा न ताव और व्यक्ति को ऑटो से टक्कर मार दी। फिर आगे बढ़कर चालक उस व्यक्ति को ऑटो से कुचलता हुआ फरार हो गया। इस हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई है।

End of Feed