'दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं आतिशी', BJP नेता रमेश बिधूड़ी के फिर बिगड़े बोल

Delhi Chunav 2025 : कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने बुधवार को कहा कि 'मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं।' चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि 'बीते चार सालों में आतिशी ने लोगों से मुलाकात नहीं की लेकिन वोट पाने के लिए अब वह हिरनी की तरह घूम रही हैं।'

Delhi Assembly Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं दिल्ली की कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बिधूड़ी ने बुधवार को कहा कि 'मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं।' चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि 'बीते चार सालों में आतिशी ने लोगों से मुलाकात नहीं की लेकिन वोट पाने के लिए अब वह हिरनी की तरह घूम रही हैं।'

Delhi Assembly Election 2025

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा।

चुनाव के समय हिरनी जैसी घूम रहीं हैं-बिधूड़ी

पूर्व सांसद ने कहा, 'गलियों में दिल्ली की जनता नर्क भोग रही है...गलियों की हालत देखिए...कभी आतिशी नहीं गई मिलने लोगों से लेकिन अब चुनाव के समय, जैसे जंगल में हिरनी भागती है वैसे आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसे घूम रही हैं।' बिधूड़ी के इस बयान पर विवाद होना तय है। आम आदमी पार्टी उनके इस बयान कड़ा विरोध दर्ज करा सकती है। वह शिकायत करने चुनाव आयोग के पास भी जा सकती है। कुछ दिनों पहले बिधूड़ी ने कहा था कि 'आतिशी ने अपने पिता का नाम बदल लिया।' उनके इस बयान पर भी काफी हंगामा हुआ था।

End of Feed