Assam: असम में घट रहा बाढ़ का पानी, बढ़ी ग्रामीणों की समस्या; साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित

असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ और राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा। लेकिन लोगों की परेशानियां अभी भी कम नहीं हुई हैं। अभी करीब 11 जिलों में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं-

Assam: असम इन दिनों भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ और राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा। हालांकि 11 जिलों में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी सहित प्रमुख नदियां अलग-अलग जगहों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। राज्य में बाढ़ के पानी में 16,673 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जबकि 1,63,800 से अधिक पालतू पशु और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं। ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी में, दिसांग नदी नांगलमुराघाट में और रुकनी नदी धोलाई में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

asam flood

असम में बाढ़ से साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित

12 जिलों में 4.04 लाख लोग प्रभावित

End of Feed