Delhi Liquor Policy Case: आरोपों से बरी होने के बाद पति के छलके आंसू तो क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल? लिखा ये खास संदेश

Liquor Policy Case: कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। सीबीआई ने केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को इस आरोप में शामिल बताया था। केजरीवाल को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल ने भावुक पोस्ट किया है।

Liquor Policy Case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउड एवेन्यू कोर्ट ने आज बड़ी राहत दी है। कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।

kejriwal

कथित शराब घोटाले में केजरीवाल को कोर्ट ने किया बरी।

वहीं, कोर्ट से आरोपमुक्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि, मीडिया से बातचीत के दौरान वो काफी भावुक हो उठे। मीडिया से बात करते-करते केजरीवाल अचानक रोने लगे। इस पर उनके बगल में ही खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगा लिया।

End of Feed