जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक हफ्ते में दूसरा संदिग्ध ड्रोन बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सेना ने एक सप्ताह में दूसरा संदिग्ध ड्रोन बरामद किया है। यह ड्रोन पुरमंडल इलाके के संगर गांव के खेतों से मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने शनिवार देर रात एक और संदिग्ध ड्रोन बरामद किया है। सांबा जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इस घटना के बाद सीमा पार से होने वाली तस्करी और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में इलाके में निगरानी और जांच बढ़ा दी है।

Drone

सांकेतिक फोटो

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया बरामद ड्रोन

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात टेरिटोरियल आर्मी के जवानों ने पुरमंडल इलाके के संगर गांव के खेतों से एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। ड्रोन को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं, इसे कहां पर बनाया गया है और क्या इसका इस्तेमाल किसी सीमा पार गतिविधि, तस्करी या घुसपैठ के प्रयास में किया गया था।

End of Feed