हरियाणा: महिला आयोग की उपाध्यक्ष व ड्राइवर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Haryana Women Commission Vice President Arrested: बताया जा रहा है कि हरियाणा महिला आयोग में लंबित शिकायत का निपटारा करने के बदले सोनिया अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने शिकायतकर्ता से अपने ड्राइवर को 1 लाख रुपये देने के लिए कहा था।

Haryana Women Commission Vice President Arrested: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोनिया अग्रवाल के ड्राइवर कुलबीर को रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा महिला आयोग में लंबित शिकायत का निपटारा करने के बदले सोनिया अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी।

Haryana Women Commission Vice President Arrested

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष व ड्राइवर रिश्वतर लेते गिरफ्तार

क्या था मामला?

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक जेबीटी टीचर है और उसका विवाह जिला झज्जर के गांव रौद निवासी नीलम से हुई थी। नीलम हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। विवाह के बाद नीलम तथा शिकायतकर्ता के बीच में पारिवारिक विवाद रहने लगा। इसके बाद नीलम ने 25 नवंबर 2024 को हरियाणा महिला आयोग में शिकायतकर्ता के खिलाफ दरखास्त दे दी। दरखास्त देने के बाद हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल द्वारा उसे अलग-अलग तारीखों पर मिलने के लिए बुलाया गया। इस दौरान सोनिया अग्रवाल के ड्राइवर कुलबीर ने शिकायतकर्ता से मामला निपटने के लिए रिश्वत देने की बात कही। सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2024 को शिकायतकर्ता को मामला निपटाने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत उसके ड्राइवर कुलबीर को देने के लिए कहा।

End of Feed