शहर

गुरदासपुर में फिर सरेआम फायरिंग, सरपंच के भाई पर बड़ा हमला; अमृतसर रेफर

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा के मौजूदा सरपंच नवदीप सिंह पड्डा के छोटे भाई सुखराज सिंह उर्फ काका पड्डा पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गांव शाहपुर में फायरिंग की गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

गुरदासपुर में फिर सरेआम फायरिंग, सरपंच के भाई पर बड़ा हमला; अमृतसर रेफर

पंजाब में दो सरपंचों की गोली मारकर पहले ही हत्या की जा चुकी है। अब एक बार फिर से एक सरपंच के भाई को निशाना बनाया गया है। इस हमले में सरपंच का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा के मौजूदा सरपंच नवदीप सिंह पड्डा के छोटे भाई सुखराज सिंह उर्फ काका पड्डा पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गांव शाहपुर में फायरिंग की गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें श्री गुरु नानक अस्पताल अमृतसर में रेफर कर दिया।

इस संबंध में घायल सुखराज सिंह काका, के भाई नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखराज सिंह काका अपने गांव पड्डा से नजदीकी गांव शाहपुर जाजन किसी निजी काम से गया था। वहां पहले से ही 4 युवक मुंह ढककर इंतजार कर रहे थे और जैसे ही वह उनके पास पहुंचा, उन्होंने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसकी बाजू और कमर में गोलियां लगीं, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

घायल काका, उसकी माता और परिवार के सदस्यों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह गांव शाहपुर पहुंच गए और पूरे मामले का जायजा लेते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस संबंध में जब सरकारी अस्पताल फतेहगढ़ चूड़ियां के डॉ. मनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव पड्डा से सुखराज सिंह काका नामक युवक आया था, जिसे कमर और बांह में गोली लगी है और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस घटना की जम्मेदारी डेरा बाबा नानक के जोरा ओर उसके बड़े भाई मिंटू जोरब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर ली है। पोस्ट में लिखा है कि जो भी हमारे भाइयों का नुकसान करेगा उसका यही हाल यह भी हमारे भाइयों का नुकसान करना चाहता था।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article