शहर

विजयवाड़ा में बाढ़ से खतरे में जिंदगी, बोट में सवार होकर लोगों तक पहुंचे CM नायडू, हालात का लिया जायजा

Flood in Vijayawada: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने विजयवाड़ा पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की।

Image

CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया निरीक्षण

Photo : ANI

Flood in Vijayawada: पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश यहां कहर बनकर बरस रही है। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां भारी बारिश के बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से टेलीफोनिक कांफ्रेंस के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि विजयवाड़ा और राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। विजयवाड़ा में भीषण बाढ़ की स्थिति के बीच सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। एक बयान के अनुसार, सीएम ने प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत रूप से भोजन वितरण कार्य की निगरानी की, ताकि सभी को आवश्यक सहायता मिल सके।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, पालनाडु, गुंटूर और एनटीआर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एलुरु, कृष्णा, बापटला, कुरनूल, नंद्याल, अनंतपुर और वाईएसआर कडपा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article