JK News: अनंतनाग में बादल फटने से तबाही, फ्लैश फ्लड में फसलें और बाग-बगीचे बर्बाद; किसानों ने की मुआवजे की मांग

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के चित्तरगुल में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव से धान के खेतों, सेब के बागों और रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने राहत टीमें भेजकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Anantnag Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के चित्तरगुल इलाके में रविवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। जिसने पूरे इलाके में भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के कारण खेतों, सेब के बागों, कई घरों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके लिए आपातकालीन टीमें मौके पर भेज दी गई हैं और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।

JK cloud burst

अनंतनाग में बादल फटा, फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

खेतों और सेब के बागों को भारी नुकसान

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के बाद नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे धान के खेत और सेब के बाग जलमग्न हो गए। जिसके कारण फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस दौरान रिहाशयी इलाकों में पानी आने से कई घर भी डूब गए। जिससे लोगों को रातोंरात अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

End of Feed