VIDEO: जाम के झाम में फंसे अनंत सिंह के होने वाले दामाद, तो खेत लांघकर बारात में पहुंचे मंत्री; भारी भीड़ उमड़ी

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Marriage: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसकी वजह से भारी जाम लग गया।

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Marriage: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसके चलते लदमा गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से जोड़ने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया। स्थिति ऐसी हो गई कि सड़क पर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश भी फंस गए, जो बारात लेकर शादी समारोह में पहुंच रहे थे।

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Marriage

जाम के झाम में फंसे अनंत सिंह के होने वाले दामाद

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की वजह से इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इस वजह से बारातियों और अन्य मेहमानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और रास्ता खुलवाकर ट्रैफिक को सामान्य कराने की कोशिश की।

होने वाले दामाद को भी जाम में फंसे

दिलचस्प बात यह रही कि बारात लेकर पहुंचे अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश भी इस जाम से बच नहीं सके। आम मेहमानों की तरह उन्हें भी सड़क पर लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने डिफेंडर से घर में एंट्री की।

खेत से होकर पहुंचे मंत्री

शादी समारोह में पहुंचने वाले मेहमानों में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव का काफिला भी जाम में फंस गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण जब आगे बढ़ना मुश्किल हो गया तो मंत्री ने खेत के रास्ते जाने का विकल्प चुना। वह खेतों को पार करते हुए अनंत सिंह के घर पहुंचे।

मेहमानों की उमड़ी भारी भीड़

शादी समारोह में मेहमानों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। शादी में लाखों लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मेहमानों की भीड़ इतनी ज्यादा पहुंच गई कि खाने-पीने के इंतजाम भी कम पड़ने लगे। हालात ऐसे हो गए कि लोगों तक पत्तल पहुंचाने के लिए उन्हें भीड़ के बीच से फेंकना पड़ा।

(टाइम्स नाउ नवभारत के लिए प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट)

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed