शहर

अमरावती अश्लील वीडियो कांड: आरोपी के डिवाइस से मिले 39 फोटो और 18 वीडियो; पुलिस के साथ जश्न मनाने पर मचा बवाल, 6 पुलिसकर्मी नपे

Amravati News: अमरावती के परतवाड़ा (Paratwada) में लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी अयान अहमद का पुलिस के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों का तबादला कर जांच शुरू कर दी है।

Image

6 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

Photo : Times Now Digital

Amarawati Paratwada Case Update: अमरावती के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी का एक नया वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। मुख्य आरोपी अयान अहमद इस वीडियो में बॉस नाम की टी-शर्ट पहनकर पुलिस की मौजूदगी में पटाखे फोड़े और बर्थडे केक काटता नजर आया है। चौंकाने वाली बात है कि पुलिस भी मुख्य आरोपी अयान को जन्मदिन की बधाई देने आई थी।

जन्मदिन की पार्टी में थी पुलिस

एक तरफ जहां परतवाड़ा मामलों में शुरू में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था, वहीं दूसरी तरफ अब मुख्य आरोपी को केक खिलाने का एक वीडियो सामने आया है, जिससे हंगामा मच गया है। अमरावती घटना की जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी के पिता का सेकंड हैंड कार खरीदने-बेचने का बिजनेस है। आरोपी ने संभवतः इन्हीं गाड़ियों के साथ तस्वीर और वीडियो बनाकर लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश की।

आरोपी ने किया जुर्म कबूल

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो सोशल मीडिया पर पिछले दो सालों से काफी सक्रिय था। पिछले 6 महीनों में उसकी कुछ लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उसने पिछले 4-6 महीनों में ही बनाये। मुख्य आरोपी अयान की उसके दोस्त उजेर के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई जिसके बाद उजेर ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फिलहाल अमरावती पुलिस आरोपी ने किए गए दावों की तफ्तीश में जुटी है।

आरोपी के घर से क्या-क्या मिला

मुख्य आरोपी के घर की तलाशी के बाद पुलिस ने घर से एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक टैब बरामद किया। इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में अमरावती पुलिस अब तक 8 पीड़ित, 18 वायरल वीडियो और 39 वायरल फोटोज मिली है, इनकी जांच की जा रही है। अमरावती के एसपी ने वीडियो में दिखाई देने वाले पुलिस वालों समेत कुल 6 पुलिस कर्मियों का अमरावती कंट्रोल रूम में तबादला कियाा। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू की गई है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article