दिल्ली की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने चार साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, CJP प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई की हुई समीक्षा

अमित शाह के साथ बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के हालिया प्रदर्शनों,नशे के खिलाफ कार्रवाई,विदेश से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के नेटवर्क और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के कामकाज,चल रही जांच और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की। गृहमंत्री शाह के इस दौरे के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ ही गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी चीफ महेश दीक्षित मौजूद थे। इसके साथ ही गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस के अन्य शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।

Amit Shah Visits Delhi Police Headquarters ।

पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह

CJP प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के हालिया प्रदर्शनों,नशे के खिलाफ कार्रवाई,विदेश से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के नेटवर्क और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों में दिल्ली पुलिस के हालात प्रबंधन को लेकर अफसरों और जवानों की तारीफ भी की। बता दें कि अमित शाह दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

End of Feed