IPS अफसर की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जेवर मिले गायब; लूट और हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीया मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से सोने-चांदी के जेवर गायब पाए गए हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में मालीपुर थाना क्षेत्र के रुधा धमरुआ गांव में लखनऊ पुलिस मुख्यालय (कल्याण) में तैनात एसपी और प्रमोटी आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीया मां इंद्रावती देवी का शव रविवार को उनके घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब बुजुर्ग महिला की देखभाल करने वाली नौकरानी सुबह घर पहुंची और उन्हें बिस्तर पर अचेत पाया। घर से महिला के शरीर पर रोजाना पहने जाने वाले सोने-चांदी के जेवर गायब मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने लूटपाट और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

ips mother death

मामले की जानकारी देतीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह

जेवर गायब मिलने से गहराया शक

मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस आशुतोष मिश्रा की माताजी घर में अकेली रहती थीं। रविवार सुबह जब देखभाल करने वाली महिला घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिजनों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आईपीएस आशुतोष मिश्रा भी लखनऊ से गांव पहुंचे। परिजनों ने देखा कि महिला के आभूषण गायब थे। जिसके बाद आईपीएस आशुतोष मिश्रा ने मालीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

End of Feed