'राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सजा इस बार'- अमन अरोड़ा ने PM मोदी से की मांग

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के चंदा चोरी मामले के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाएं। अमन अरोड़ा ने कहा कि वह यह मुद्दा पार्टी प्रधान के तौर पर नहीं, बल्कि एक राम भक्त के तौर पर उठा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के चंदा चोरी मामले के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा दिलाएं। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी भावनाओं को उठाकर सत्ता में आई भाजपा को श्रद्धालुओं की आस्था के साथ धोखा करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शना चाहिए।

Aman Arora

अमन अरोड़ा की पीएम मोदी से मांग

चंडीगढ़ में 19 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि लाखों राम भक्तों ने अपनी मेहनत की कमाई अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए पूरी श्रद्धा और भावना से दी है। अगर श्रद्धालुओं के दिए गए चंदे में कोई घोटाला हुआ है, तो यह उनकी आस्था के साथ बहुत बड़ा धोखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सज़ा मिले।

End of Feed