Aligarh News: अलीगढ़ में स्टंटबाजी रोकने पर पुलिस से भिड़े युवक, दरोगा की फाड़ी वर्दी; 4 गिरफ्तार

अलीगढ़ के सासनीगेट चौराहे पर रविवार को कुछ युवकों ने बाइक और ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले में सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज गया है।

Aligarh News: अलीगढ़ के सासनीगेट चौराहे पर रविवार को अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ युवकों ने रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी शुरू कर दी। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इससे आम लोगों को चोट पहुंचने की भी आशंका थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए और एक दरोगा के साथ हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी।

aligarh police assult

अलीगढ़ में जुलूस के दौरान बवाल

जानकारी के मुताबिक, अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर रविवार को कई शोभायात्राएं शहर में आयोजित की गईं थी। जिनमें से अधिकांश शोभायात्राओं का समापन सासनीगेट क्षेत्र में होने के कारण हाथरस अड्डा से लेकर सासनीगेट चौराहे तक भारी जाम की स्थिति बनी हुई थी। तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ युवक सड़क पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों से स्टंटबाजी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों द्वारा ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाया जा रहा था, जिससे आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। इससे आगरा-मथुरा रोड समेत आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई।

End of Feed