UP Election: 'हर सीट पर कम करेंगे भाजपा के 27 हजार वोट',2027 चुनाव से पहले अखिलेश बना रहे ये प्लान

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हम सभी ने 2027 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या में 27,000 की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी लंबा वक्त हो, लेकिन सियासी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी समाजवादी पार्ची के बीच जुबानी खींचतान जारी है। इस बीच,समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वोटों को 27,000 तक कम करने के लिए काम करेगी।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हम सभी ने 2027 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या में 27,000 की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसको अगर दूसरे शब्दों में कहें तो हमने भाजपा के वोटों की संख्या में 27,000 की कमी लाने का प्रण किया है।

End of Feed