पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी ठंड, बर्फ-बिजली-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में AQI 400 पार
देश के कई हिस्सों में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है और मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ऊपरी वायुमंडलीय परिस्थितियां सक्रिय होने से बारिश, बर्फबारी, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आइए जानें आज के मौसम का हाल।
पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी ठंड, बर्फ-बिजली-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में AQI 400 पार
इसके चलते, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 से 18 दिसंबर के बीच तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा हिमपात होने की संभावना जताई गई है। वहीं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 13 से 14 दिसंबर के दौरान कुछ से कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
13 से 15 दिसंबर 2025 के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। इसी तरह 13 और 14 दिसंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में, जबकि 13 दिसंबर 2025 को मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में ठंड का प्रकोप महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा, 13 से 15 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 16 से 17 दिसंबर 2025 के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 13 से 18 दिसंबर 2025 तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 13 से 15 दिसंबर 2025 के दौरान असम, मेघालय, पंजाब और हरियाणा में तथा 13 से 14 दिसंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है।
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: यूपी में अगले 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी की संभावना
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: एनसीआर में छाया घना कोहरा
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: दिल्ली NCR में कोहरे का असर
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: दिल्ली में AQI का हाल
Aaj ka Mausam 13 December 2025 LIVE: कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
इसके अलावा 13 से 17 दिसंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 13 से 15 दिसंबर के दौरान असम, मेघालय, पंजाब और हरियाणा में तथा 13 और 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भी सुबह के वक्त घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 दिसंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में और 13 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 13 और 14 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा 13 से 15 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
