JNU Protest: 14 छात्रों की गिरफ्तारी पर उबाल, AISA ने कल बुलाया 'ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे'

AISA ने JNU आंदोलन में गिरफ्तार 14 छात्रों के समर्थन में शनिवार 28 फरवरी को 'ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे' मनाने का ऐलान किया है। संगठन द्वारा देशभर के छात्र संगठनों से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन की अपील की गई है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने JNU में गुरुवार को हुए प्रोटेस्ट में गिरफ्तार 14 छात्रों के समर्थन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन ने 28 फरवरी को पूरे भारत में “ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे” मनाने का ऐलान किया है। वहीं जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) ने शुक्रवार को गिरफ्तार छात्रों के विरोध में पूरे विश्वविद्यालय में पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है। इन छात्रों को शिक्षा मंत्रालय तक निकाले गए ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान हिरासत में लिया गया था। जिनमें जेएनयू छात्रसंघ के तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार छात्रों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की है।

JNU

JNU File Photo

छात्रों पर हिंसक कार्रवाई का आरोप

AISA के अनुसार, 26 फरवरी को जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) ने विश्वविद्यालय की वीसी द्वारा की गई कथित जातिवादी टिप्पणी, यूनिवर्सिटी फंड में कटौती, छात्रसंघ के पदाधिकारियों को निकालने, UGC इक्विटी रेगुलेशंस और रोहित एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्रालय तक 'लॉन्ग मार्च' का आह्वान किया था। आरोप है कि सैकड़ों छात्रों की लोकतांत्रिक सभा के बावजूद, दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसक कार्रवाई की, जिसमें दर्जनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए।

End of Feed