दिल्ली: दीपावली की रात जमकर हुई आतिशबाजी से राजधानी में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। ओवरऑल AQI 386 हो चुका है। बढ़ते प्रदूषण के कारण स्मॉग से सड़कों की विजिबिलिटी भी कम हो गई है। PM 2.5 और PM 10 जैसे सूक्ष्म जहरीले कण हवा में घुल चुके हैं जो सीधे फेफड़े को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो अभी प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को सचेत हो कर रहना होगा।
दिल्ली-NCR की हवा हुई बेहद जहरीली
