AI Summit protest: आरोपियों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस तो भड़की शिमला पुलिस, घंटों तक हुआ ड्रामा, किडनैपिंग केस भी दर्ज

बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और शिमला के पास शोगी सीमा पर उनके वाहनों को जब्त कर लिया। यह घटना तब हुई जब दिल्ली पुलिस तीन युवा कांग्रेस सदस्यों को हिरासत में लेकर राष्ट्रीय राजधानी जा रही थी। ये ड्रामा घंटों तक चलता रहा।

AI Summit protest: दिल्ली में आयोजित एआई समिट (AI Summit protest) में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को पकड़ने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। खुद शिमला पुलिस गिरफ्तारी में बाधा बनकर खड़ी हो गई और उसने दिल्ली पुलिस को हिरासत में ले लिया। यहां तक कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस भी दर्ज कर लिया, घंटों तक ये ड्रामा चलता रहा। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार किए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली लौटने की अनुमति मिल गई। दो घंटे तक चले इस गतिरोध में एसीजेएम से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बावजूद दिल्ली पुलिस टीम को लगभग पांच घंटे तक हिरासत में रखा गया।

Delhi and shimla police

दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच जमकर ड्रामा

दिल्ली पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

पीटीआई के मुताबिक, बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और शिमला के पास शोगी सीमा पर उनके वाहनों को जब्त कर लिया। यह घटना तब हुई जब दिल्ली पुलिस तीन युवा कांग्रेस सदस्यों को हिरासत में लेकर राष्ट्रीय राजधानी जा रही थी। बुधवार देर रात शिमला के दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के सदस्यों के साथ रात 1:30 बजे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम द्वितीय) एकांश कपिल के आवास पर ले जाया गया। उन्हें ट्रांजिट हिरासत की अनुमति दी गई और उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।

End of Feed