बिस्किट के डिब्बे में छुपाकर ले जा रहा था 14 करोड़ की ड्रग्स, अहमदाबाद में मुंबई का बड़ा तस्कर गिरफ्तार, नाइजीरियाई कनेक्शन आया सामने

Gujarat News: अहमदाबाद की नरोडा पुलिस ने नाना चिलोडा इलाके से मुंबई के तस्कर मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर उसके पास से 14.16 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद की है। आरोपी ने ड्रग्स को बिस्किट के डिब्बों में छिपा रखा था।

Gujarat News: गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। शहर की नरोडा पुलिस ने जाल बिछाकर करीब 7.084 किलोग्राम हाई-क्वालिटी 'मेथामफेटामाइन' ड्रग्स जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग्स की अनुमानित कीमत 14.16 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस काले धंधे में शामिल मुंबई के एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है।

arrest

7 किलो ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक चित्र)

बिस्किट के पैकेट के अंदर छिपा था मौत का सामान

नरोडा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति नाना चिलोडा इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाना चिलोडा स्थित गेटको (GETCO) पावर स्टेशन के पास घेराबंदी की और नजर रखने लगी। जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद नीले रंग के ट्रैवल बैग की तलाशी ली, तो ऊपर से सब सामान्य दिखा। बैग के अंदर बिस्किट के कई डिब्बे रखे हुए थे। लेकिन जब पुलिस ने उन बिस्किट के डिब्बों को खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। बिस्किट के पैकेट्स के अंदर बिस्किट नहीं, बल्कि प्लास्टिक में पैक की गई 7,084 ग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग्स छुपाई गई थी।

End of Feed