BMC चुनाव से पहले मुंबई में जाली नोटों का जाल: दादर स्टेशन के पास 72 हजार की फेक करेंसी बरामद

Mumbai News: मुंबई में आने वाले दिनों में बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। इस बीच पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन के पास फर्जी करेंसी मिली। पुलिस ने इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News: मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इसी कड़ी में शिवाजी पार्क पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दादर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चुनावी माहौल में काले धन और फर्जी मुद्रा के इस्तेमाल को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Mumbai News

मुंबई के दादर स्टेशन के पास 72 हजार की फेक करेंसी बरामद (Photo- Canva)

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरुद्दीन शेख के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 61 साल है। पुलिस ने उसके पास से 72 हजार रुपए के फर्जी नोट बरामद किए हैं। सभी नोट 500 के हैं और इनकी गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि लोगों को शक तक न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये नोट बाजार में आसानी से खपाए जा सकते थे, जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता।

End of Feed