Agra News: आज कल सोशल मीडिया का खुमार लोगों पर छाया हुआ है। खासकर युवा वर्ग के लोगों पर रील बनाने का शौक सर चढ़कर बोल रहा है। आगरा में रील बनाने का ऐसा ही क्रेज देखने को मिला। जहां कुछ युवाओं ने यूपी पुलिस का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रील बनाकर रंगबाजी की। इस दौरान इन लोगों ने गाड़ियां खड़ी करके रोड को भी ब्लॉक कर दिया। एक्सप्रेस वे पर रंगबाजी का ये वीडियो अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट्स से वायरल हो रहा है। नीचे इस वीडियो को आप देख सकते हैं।
रील बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर किया स्टंट
शहर की गली-मोहल्ले कॉलोनी के बाद अब हाईवे और एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं रहे। रील बनाने के चक्कर में युवाओं ने गली-मोहल्लों के बाद आब हाईवे को भी नहीं छोड़ा है। ये लोग अब हाईवे पर स्टंट करके वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब इन लोगों ने यूपी पुलिस का चिन्ह लगाकर स्कोर्पियों कार को स्टंट के लिए इस्तेमाल किया। इनमें से कुछ कार पर कोई नंबर नहीं था और गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी हुई थी। वीडियो में इन कारों को तेज रफ्तार से हाईवे पर चलाकर स्ट्ंटबाजी की जा रही थी।
पुलिस लेगी एक्शन
वीडियो में जिन गाड़ियों के नंबर दिख रहे हैं वे Up80GQ9713, Up80EZ1008, Up80GR7707 और Up80GJ2537 है। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे और एक्सप्रेवे से लगने वाले थानों को निर्देश दिया गया है कि वे इन गाड़ियों के बारे में पता करें और इन युवकों के ऊपर मुकदमा दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार करें।
