Vrindavan News: वृंदावन वासियों के लिए खुशखबरी! सुगम यात्रा के साथ ट्रैफिक जाम से भी मिलेगा छुटकारा

Vrindavan News: वृंदावन में विकास को और गति देते हुए यमुना प्राधिकरण द्वारा ओपन पार्किंग का विकास किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

Vrindavan News: वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है। सामान्य दिनों की तुलना में वीकेंड पर भक्तों की संख्या दोगुना अधिक हो जाती है। इस बीच अधिकतर लोग अपने वाहन से यात्रा करते हैं। ऐसे में वृंदावन में ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। सड़कों पर पार्किंग के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए और बांके बिहारी मंदिर और वृंदावन घूमने जाने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। YEIDA ने यमुना नदी के पास विशाल ओपन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी दे दी गई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

Vrindavan News

वृंदावन

वृंदावन में होगा ओपन पार्किंग का निर्माण

जानकारी के अनुसार, यमुना प्राधिकरण द्वारा यमुना नदी के किनारे खादर क्षेत्र की 12 हेक्टेयर भूमि पर ओपन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से दर्शन के लिए पहुंचे भक्त और पर्यटकों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति में कमी आएगी। सड़कों पर गाड़ियां न रहने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहेगा।

End of Feed