आगरा

आगरा में होटल की छत गिरी, मलबे में दबे चार मजदूर; मौके पर पहुंची पुलिस

Hotel Roof Collapsed in Agra: यूपी के आगरा में एक होटल की छत गिर गई, जिसमें चार मजदूर दब गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Hotel Roof Collapsed in Agra: यूपी के ताजनगरी आगरा में होटल वीरेन सोफिटेल की छत गिर गई। छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में चार मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर होटल में काम कर रहे थे, तभी होटल की छत गिर गई। हादसे के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से मजदूरों को मलबे से निकाला बाहर।

मजदूरों को पहुंचाया गया अस्पताल

वहीं, इसकी सूचना ताजगंज पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद छत गिरने से दबे घायल हुए मजदूरों को लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यह मामला फतेहाबाद रोड होटल हावर्ड प्लाजा के सामने होटल वीरेन सोफिटेल का बताया जा रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article