आगरा

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

मशहूर क्रिकेटर और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने सोमवार 12 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। जीवन के इतने बड़े माइलस्टोन के बाद वह आज यानी मंगलवार 13 मई को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं।

Image

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

Photo : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कल यानी सोमवार 12 मई को ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली आज यानी मंगलवार 13 मई को पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। विराट कोहली का टेस्ट करियर कुल 14 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए।

ज्ञात हो कि विराट कोहली संन्यास की घोषणा के बाद सोमवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किए गए थे। हाल ही में रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अब विराट कोहली के इस तरह से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर से उनके फैन हैरान हैं। क्योंकि विराट कोहली काफी फिट हैं और हर किसी का मानना है कि वह अभी 2-3 साल और खेल सकते थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आज वृंदावन में एक सफेद कार में स्पॉट किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए हों। वह पहले भी आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन आते रहे हैं।

विराट कोहली पिछली बार इसी साल जनवरी में अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे।उस समय भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का हाथों 1-3 से हार मिली थी। इस हार के बाद विराट कोहली वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दो साल पहले उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम भी पहुंचे थे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!