CM योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की, लड्डूमार और लट्ठमार होली की दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले रंगोत्सव 2025 की आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को शुरुआत कर दी है। बरसाना पहुंचकर उन्होंने राधा रानी के भक्तों के ऊपर फूल बरसाकर इस रंगोत्सव की शुरुआत की। इस साल रंगोंत्सव होली 14 मार्च मनाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को मथुरा जिले के बरसाना पहुंचकर रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज पहुंचकर वहां मौजूद राधा रानी के भक्तों पर फूल बरसाकर रंगोत्सव की विधिवत शुरुआत की।

Yogi Adityanath Rangotsav

बरसाना में रंगोत्सव की शुरुआत

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बरसाना में श्री राधा रानी के मंदिर पहुंचकर उनके दिव्य दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राधा रानी को पुष्प अर्पित किए और भोग भी लगाया। योगी ने राधे-राधे कहकर वहां मौजूद राधे रानी के भक्तों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, 'आप सबको महाकुम्भ के भव्य और दिव्य आयोजन के बाद आज होली की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए और राधा रानी के शुभ चरणों में वंदन करने के लिए मैं बरसाना की इस शुभ धरा पर आया हूं।'

End of Feed