Agra News: स्कूटी सवार लड़की से सरेआम छेड़छाड़, वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन; सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश

Agra News: आगरा में स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को आधार बनाते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

Agra News: कोलकाता हो, दिल्ली हो या अन्य शहर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी प्रकार का एक मामला आगरा से भी सामने आया है।यहां बदमाश का दुस्साहस बढ़ता ही जारहा है। रक्षाबंधन से पहले रविवार रात यमुना किनारे रोड पर कुछ बदमाशों ने स्कूटी सवार युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसकी एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को देख पुलिस एक्शन मोड में आ गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया।

Agra News

स्कूटी सवार लड़की से सरेआम छेड़छाड़, वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

आगरा में युवती के साथ छेड़छाड़

पुलिस ने मामले की जानकारी दी कि रविवार देर रात यमुना किनारे के रोड पर एक युवती की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया था। युवती के जान-पहचान के 3 लोग उसकी स्कूटी को धक्का लगा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से दो युवक आए और उन्होंने युवती पर कमेंट करना शुरू कर दिए और उसके साथ छेड़खानी की। इसकी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया बता दें कि, जब इस संबंध में युवती के बात की गई तो उसने कंप्लेंट करने से मना कर दिया। युवती का कहना है कि उसकी जल्द शादी होने वाली है, इसलिए वह कोई कंप्लेंट करना नहीं चाहती है। पुलिस ने अपनी तरफ से मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed