Agra News: ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में आश्रम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।

Agra News: आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में 2 बहनों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दोनों बहनों ने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के 4 कर्मचारियों को बताया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। आश्रम में दोनों का शव पंखों से लटका हुआ बरामद हुए।इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई अधिकारी पहुंचे है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।

Agra Suicide News

दो बहनों ने किया सुसाइड (प्रतिकात्मक तस्वीर)

फांसी लगाकर दी जान

आगरा के जगनेर में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनें एकता और शिखा रह रही थी। बीती रात को उन्होंने सुसाइड नोट लिख कर आश्रम के ग्रुप में भेज दिया और आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। दोनों ने पंखे के हुक से साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब इन लड़कियों के परिजन ने सुसाइड नोट देखा तो वे भागे-भागे आश्रम पहुंचे, जहां उन्हें अपनी दोनों बेटियों के शव पंखे से लटके मिले।

End of Feed