Agra News: आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में 2 बहनों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दोनों बहनों ने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के 4 कर्मचारियों को बताया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। आश्रम में दोनों का शव पंखों से लटका हुआ बरामद हुए।इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई अधिकारी पहुंचे है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।
फांसी लगाकर दी जान
आगरा के जगनेर में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनें एकता और शिखा रह रही थी। बीती रात को उन्होंने सुसाइड नोट लिख कर आश्रम के ग्रुप में भेज दिया और आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। दोनों ने पंखे के हुक से साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब इन लड़कियों के परिजन ने सुसाइड नोट देखा तो वे भागे-भागे आश्रम पहुंचे, जहां उन्हें अपनी दोनों बेटियों के शव पंखे से लटके मिले।
सुसाइड नोट में कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों ने अपने सुसाइड नोट में आश्रम के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
