आगरा

सीवर लाइन की मिट्टी धंसने से हुआ दर्दनाक हादसा, मथुरा-वृंदावन में हुई दो मजदूरों की मौत

मथुरा-वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन की खुदाई करते समय मिट्टी धंस जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

Image

सीवर लाइन की मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की हुई मौत

Photo : Times Now Digital

मथुरा-वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है, जहां सीवर लाइन की खुदाई के समय मिट्टी धंस जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वृन्दावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रशांत कपिल ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में हुआ, जहां फिरोजाबाद की एक संस्था द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। एसएचओ ने बताया कि मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के निवासी मजदूर नौरंगीलाल (34) और विजय सिंह जादौन (30) के रूप में हुई।

ऐसे हुआ हादसा

एसएचओ प्रशांत कपिल के मुताबिक रात जब नौरंगीलाल और विजय सिंह जादौन परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे, उसी समय मिट्टी का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया और उसके नीचे दो मजदूर दब गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मजदूरों के मुंह और नाक में मिट्टी भर जाने से उनका दम घुट गया और उनकी मृत्यु हो गई।

लापरवाही का आरोप

एसएचओ प्रशांत कपिल ने बताया कि नौरंगी लाल के पिता ने ठेकेदार एवं नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने और उनके पुत्र की मौत के मुंह में धकेल देने का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें