आगरा में भरभराकर ढही 4 दुकानें, 2 लोगों की मौत; 7 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आगरा में चार दुकानों के गिरने से मलबे में दबकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

आगरा विकास सेक्टर-सात में शनिवार को चार दुकानों की छत भरभरा कर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब चार बजे दुकानों में मरम्मत का काम किया जा रहा था तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग मजदूरों के साथ मरम्मत का काम करा रहे थे और हादसे में किशन उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) की मौत हो गयी है तथा अर्जुन, सोनू, दीपक, ब्रजेश, अजय और पुष्कर समेत सात लोग घायल हुए हैं।

Shop Building collapsed in Agra

आगरा में भरभराकर ढही 4 दुकानें

रेस्क्यू जारी

अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। दो जेसीबी मशीन लगा कर बचाव अभियान शुरू कर मलबे से नौ लोगों को निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed