शाहजहांपुर सड़क दुर्घटना, कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Shahjahanpur Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के मदनापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है टक्कर के बाद अनियंत्रित कार खड्डे में गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Accident News

शाहजहांपुर सड़क दुर्घटना

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात मदनापुर थाना क्षेत्र के बरेली-इटावा मार्ग पर काविलपुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। द्विवेदी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी में विस्फोट के साथ आग लग गई थी।

End of Feed