आगरा

शाहजहांपुर सड़क दुर्घटना, कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Shahjahanpur Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Image

शाहजहांपुर सड़क दुर्घटना

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के मदनापुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है टक्कर के बाद अनियंत्रित कार खड्डे में गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात मदनापुर थाना क्षेत्र के बरेली-इटावा मार्ग पर काविलपुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। द्विवेदी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी में विस्फोट के साथ आग लग गई थी।

उन्होंने हादसे को लेकर आगे बताया कि हादसे में कार सवार सुधीर (40) तथा सोनू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बमुश्किल कार से बाहर निकाले गया। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार रवि (20), आकाश (20), दिनेश (19) तथा अभिषेक (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया। द्विवेदी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चारों युवक तिलहर कस्बे के रहने वाले थे और मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में किसी आयोजन में शामिल होने गए थे, वहीं कार सवार बरेली निवासी लोग मदनापुर क्षेत्र के ही गिरधरपुर गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल