आगरा

Radha Ashtami: राधा रानी की पूजा करने आए थे बरसाना, बदले में पुलिस ने बरसाईं लाठियां; देखें Video

Radha Ashtami 2024: मथुरा स्थित बरसाना राधा रानी के जन्मोत्सव पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गनीमत रही कि भगदड़ नहीं मची, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Image

बरसाना में भक्तों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Radha Ashtami 2024: कान्हा की नगरी मथुरा में आज राधा अष्टमी की धूम मची हुई है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में राधा रानी के भक्त बरसाना धाम पहुंचे हैं। बुधवार सुबह मंगला आरती के दौरान से ही भीड़ बेकाबू है। राधा रानी की एक झलक पाने को भक्त एक के ऊपर एक नजर आ रहे हैं। ऐसे में भीड़ को संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। लिहाजा, पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसा दीं, जिससे भक्त तितर-बितर होते नजर आए। गनीमत रही कि भगदड़ नहीं मची, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, राधा रानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश के श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ लोग राधा-कृष्ण की पूजा करके जीवन को सफल बनाने के लिए बृजधाम में आए, लेकिन सुदामा चौक पर भारी भीड़ होने के चलते पुलिस ने श्रद्धालुओं पर जमकर लाठियां भांजी। मथुरा पुलिस श्रद्धालुओं को कंट्रोल करने में नाकाम नजर आई। भीड़ के दवाब में लाठी चलाने से बड़ा हादसा हो सकता था। लाखों की भीड़ के बीच पुलिस की लाठीचार्ज से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस का रवैया बेहद निराशजनक नजर आ रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article