बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर गरमाया विवाद, सेवायतों ने किया शांतिपूर्ण विरोध

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर सेवायतों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त करने के लिए सेवायत सुबह से ही मंदिर के चबूतरे पर एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

Banke Bihari Mandir: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर सेवायतों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को सेवायतों ने एकजुट होकर मंदिर के चबूतरे पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि यह निर्माण मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा, परंपरा और भक्तों की श्रद्धा को प्रभावित करेगा।

Banke Bihari Temple (File Photo)

बांके बिहारी मंदिर (फाइल फोटो)

सेवायत, जो किसी देव मूर्ति की सेवा आदि के काम पर नियुक्त होते हैं, उनका आरोप है कि सरकार बातचीत के नाम पर उन्हें बुलाती है, लेकिन उसका इरादा निर्माण को हर हाल में आगे बढ़ाने का है। वे इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के विरुद्ध मानते हैं। विरोध स्वरूप उन्होंने मांग की है कि इस कॉरिडोर योजना को तुरंत रद्द किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

End of Feed