आगरा

आगरा में बड़ा हादसा, यमुना में नहाने गई 6 लड़कियों के डूबने से मचा कोहराम; सभी की मौत

उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा इलाके में 6 लड़कियों के यमुना में डूबने से कोहराम मच गया। यह सभी युवतियां यमुना नदी में नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि 6 में से 4 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो को नदी से निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक लड़कियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की गई है।

Image

यमुना में नहाने गईं 6 लड़कियां डूबीं

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज यानी मंगलवार 3 जून को बड़ा हादसा हो गया। यमुना में नहाने गई 6 लड़कियां डूब गईं। इस घटना में 4 किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लड़कियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक किशोरियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

मामला यहां के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास का बताया जा रहा है। सभी किशोरियां बायपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गई थीं, जहां वे डूब गईं। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गांव के एक निवासी बताया कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जहां उसने 6 लड़कियों को डूबते हुए देखा। उसने बताया कि वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं, लेकिन अचानक सभी डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए मैं नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था। जिसके बाद उसने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

आगरा डीएम ने घटना पर जताया दुख

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को युवतियों के डूबने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ-साथ एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article