आगरा

मथुरा में पेड़ काटने पर NGT ने जताई नाराजगी, जांच के लिए समिति की गठित

मथुरा में पेड़ काटने को लेकर एनजीटी ने नाराजगी जताई है। पेड़ काटने की शिकायत पर जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति अगले साल जनवरी में अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

मथुरा के वृंदावन मार्ग पर पेड़ काटने के मामले में एनजीटी (NGT) न्यायालय ने नाराजगी जताई है। याचिकाकर्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी, मधुमंगल शुक्ला की याचिका पर एनजीटी न्यायालय ने सुनवाई करते हुए नाराजगी जताई है। पेड़ कटान मामले की जांच के लिए एनजीटी न्यायालय ने समिति गठन के आदेश दिए हैं।

समिति में कौन-कौन होंगे शामिल?

न्यायालय ने पेड़ काटने की सच्चाई जानने के लिए जिस समिति का गठन किया है, उसमें मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समिति के नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, मेंबर MOEF मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट क्लाइमेट चेंज लखनऊ, प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फारेस्ट, निदेशक फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया समिति के सदस्य रहेंगे।

सैटेलाइट से रखी जाएगी निगरानी

बताया गया कि पेड़ काटने वाले स्थान की सैटेलाइट से निगरानी रखी जाएगी। बता दें कि 22 जनवरी 2025 को NGT न्यायालय में सुनवाई के दौरान मामले की जांच रिपोर्ट पेश समिति करेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article